फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   poacher arrested With beaver skins

ऊदबिलाव की खालों के साथ तस्कर धरा

Sun, 01 Jun 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 01 Jun 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
poacher arrested With beaver skins

बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने स्थानीय बस अड्डे पर पर दुलर्भ वन्यप्राणी ऊदबिलाव की खाल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े व्यक्ति से उदबिलाव की नौ खालें बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये की कीमत है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरियाणा राज्य के कालका तहसील के खेड़ावाली गांव में रहने वाले व्यक्ति सौ राम के पास ऊदबिलाव जानवर की खाल होने की सूचना मिली। इसपर पुलिस ने जाल बिछाया तथा पुलिस के एक कर्मचारी ने ग्राहक बनकर खाल खरीदने का सौदा किया। आरोपी सौराम ने योजना के तहत बद्दी के बस स्टैंड पर खाल देने का वादा किया। लेकिन स्वयं न आकर किसी बच्चे को भेजा।
विज्ञापन


जब पुलिस कर्मी ने उसे जोर देकर बद्दी बुलाया तो वह किसी तरह उसके झांसे में आकर बद्दी देर शाम सातबजे पहुंचा। इस दौरान पुलिस को उक्त व्यक्ति ने दिनभर छकाया। पुलिस पूरा दिन भीषण गर्मी में बस स्टैंड पर छिप कर उसका इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंग के प्रभारी एसआई राजू के नेतृत्व में टीम में मुख्य आरक्षी पवन कुमार, धर्मवीर, हरविंद्र, किशोर कुमार, लीला देवी शामिल थे। उधर एसपी अरुल कुमार ने उद बिलाव की 9 खाल के साथ पकड़ने की पुष्टि करते हुए एक खाना बदोश कबीले के व्यक्ति को पकड़ा है।

यह वह कहां से लाया इस बारे में पूछताछ की जा रही है। जिसके ऊपर वन्य प्राणी अधिनियम व विलुप्त हो रही प्रजाति की तस्करी करने पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। आरोपी को रविवार को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तीन प्रकार के होते हैं ऊदबिलाव
ऊदबिलाव मांसाहारी जीव है, जो पानी में रहता है। भारत में ऊदबिलावों तीन प्रजातियां पाई जाती हैं। चिकनी त्वचा वाली ऊदबिलाव ठहने हुए जल में पाया जाता है। छोटे नाखूनों वाला ऊदबिलाव ऊंचे स्थानों में पाया जाता है। उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में यूरेशियन ऊदबिलाव पाए जाते हैं।


लघु नखीय ऊदबिलाव हिमालयी तलहटी में पाए जाते हैं। इसके आलावा मुलायम और त्वचावरण राजस्थान और गुजरात केा छोड़कर भारत की विभिन्न ऊदबिलाव झीलों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed