{"_id":"6ac555f17f3afc046105c23a","slug":"mini-truck-loaded-with-suspicious-neem-coated-urea-seized-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1009-246720-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया से भरा मिनी ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया से भरा मिनी ट्रक पकड़ा
Wed, 07 Oct 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। फेज तृतीय क्षेत्र में यूआईटी थाना पुलिस की तरफ से संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया से भरा मिनी ट्रक पकड़े जाने के बाद कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई की। ट्रक से बिना मार्का के संदिग्ध नीम कोटेड यूरिया के 300 बैग मिले, जिनका कुल वजन 13.18 मीट्रिक टन बताया गया है। कृषि विभाग ने यूरिया के नमूने लेकर पूरी खेप जब्त कर ली।
सूचना मिलने पर सहायक निदेशक कृषि किशनगढ़बास विश्राम मीणा, कृषि अधिकारी अंकित कुमार, विष्णु चौधरी, उर्वरक निरीक्षक तथा कृषि अधिकारी पूरण यादव मौके पर पहुंचे। टीम ने वाहन और उसमें रखे उर्वरक की जांच की। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उर्वरक से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिले।
कृषि विभाग ने संदिग्ध यूरिया के नमूने लेकर आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। जब्त 300 बैग को सुरक्षित रखने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति ततारपुर को सुपुर्द किया गया। मिनी ट्रक एचआर-55-एएच-1268 को भी जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से वाहन मालिक धारूहेड़ा निवासी जयपाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है।