फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Student attacked with a rod; FIR registered against three youths.

Azamgarh News: छात्र पर रॉड से हमला, तीन युवकों पर प्राथमिकी

Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student attacked with a rod; FIR registered against three youths.
पवई। थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव निवासी समरनाथ यादव के पुत्र अभिषेक यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समरनाथ ने बताया कि पांच अक्तूबर को अभिषेक श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान से पढ़कर घर लौट रहा था। खेमीपुर नहर के पास गांव के हिमांशु यादव, अमित यादव और देवांश यादव आपस में कहासुनी करते हुए गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

अभिषेक ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि तीनों ने रॉड और चुल्ले से उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहा। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed