PNB अफसर ने फंदा लगाकर दी जान, मिला 15 पेज का सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्थित पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हमीरपुर के मार्केटिंग अधिकारी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मार्केटिंग अधिकारी सुनील कुमार हरियाणा के हिसार के गांव हांसी का रहने वाला था।
बीते साल ही वह हमीरपुर ट्रांसफर होकर आया था। यहां अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ किराये के मकान में रहता था। सुनील 10 जून से लापता था। 15 जून को पत्नी पीएनबी पहुंची और पति के बारे में पूछताछ की तो बैंक प्रबंधन ने बताया कि वह बिना बताए छुट्टी पर हैं।
पत्नी ने ससुराल में फोन किया और पाया कि सुनील कुमार तो घर पहुंचा ही नहीं। इसके बाद पत्नी ने हमीरपुर पुलिस थाना में पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुमशुदगी के आठ दिन बाद 18 जून को फरीदाबाद के एक होटल के कमरे में बैंक अधिकारी की लाश मिली।
अफसर के पास मिला 15 पेज का सुसाइड नोट
15 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए मंडल कार्यालय के अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है। उधर, सुनील की मौत के बाद अखिल भारतीय पीएनबी अधिकारी यूनियन मंडल इकाई हमीरपुर ने मंडल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया।
एसएचओ हमीरपुर राजेंद्र कुमार रतन ने बताया कि बैंक अधिकारी की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 18 जून को फरीदाबाद के एक होटल में अधिकारी की लाश मिली है। इस बारे में फरीदाबाद पुलिस ही कुछ बता सकती है।