{"_id":"56fcb92d4f1c1b3404f005c1","slug":"person-killed-his-mother-for-money-at-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां ने पैसे देने से मना किया तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने पैसे देने से मना किया तो उतार दिया मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 01 Apr 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
कमरे में जली लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे देने से मना करने पर मां को मौत के घाट उतारा था। हिमाचल के सोलन के मशीवर के दूर दराज के क्षेत्र में हुई महिला की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। मां की हत्या के आरोप में फंसे बेटे ने गुनाह कुबूल करते हुए यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
आरोपी का कहना है कि उसे पैसे की सख्त जरूरत थी। मां से कई बार मांगने पर उसने पैसे देने में आनाकानी की तो उसने गुस्से में आकर इस कृत्य को अंजाम दे दिया। सोमवार को एक बेटे ने अपनी मां के पेट में झब्बल घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने के मकसद से आरोपी बेटे ने मकान को ही आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू करने बाद आरोपी को चार दिन का पुलिस अदालत से चार दिनों का रिमांड मिला था।
विज्ञापन
एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी बेटे ने अपनी मां के पेट में झब्बल घुसा दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के मकसद से आरोपी ने मकान को ही आग लगा दी। पूछताछ की गई तो इसमें झगड़े का कारण पैसों को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी रहेगी।