फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people invested in fraud company.

लोन दिलाने के नाम पर लाखों लेकर फर्जी कंपनी फरार

Sun, 28 Jun 2015 08:45 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
people invested in fraud company.

सरकारी योजनाओं से लोन दिलाने के नाम पर लोगों के लाखों रुपये लेकर फर्जी कंपनी का एमडी फरार हो गया है। फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ तब हुआ, जब बीते शुक्रवार को नाहन निवासी इनाम खान कंपनी के बताए अनुसार लोन लेने शिमला पहुंचा। कंपनी ने जिस दफ्तर का पता दिया था वह फर्जी निकला। खान ने कंपनी के एमडी को फोन किया तो स्विच ऑफ था।

विज्ञापन


खान नाहन लौटकर जब कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां पर तैनात लोकल कर्मचारियों ने भी एमडी को फोन करने की कोशिश की लेकिन फोन स्विच ऑफ ही रहा। थक हारकर खान ने थाने में फर्जीवाड़े की शिकायत की। खबर फैलते ही इस कंपनी में पैसा लगाने वालों में हड़कंप मच गया। ये सभी लोग अब थाने के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जयश्री बालाजी सिक्योरिटी एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने ढाई महीने पहले मालरोड पर दफ्तर खोला। कंपनी ने बेरोजगार युवाओं को झांसा दिया कि वे सरकारी योजनाओं का ऋण दिलाते हैं। ऋण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्होंने नाहन के 20 लोगों से पहले 10-10 हजार प्रोसेस फीस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी के कथित एमडी संदीप राठौर ने ऋण अप्लाई करने वाले लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर कहा कि वह अप्लाई किए गए लोन पर 20 प्रतिशत मार्जन मनी उनके पास जमा करवाएं। लोन लेने वाले लोगों ने मार्जन मनी के रूप में करीब 6 लाख रुपये एमडी के पास जमा कर दिए। लेकिन अब यह फरार हो गया है।

शातिरों ने इस तरह फंसाए लोग

people invested in fraud company.

इनाम खान, आकाश दीप आदि ने बताया कि कंपनी कर्मचारियों और एमडी ने उनसे कहा कि उनका इलाहबाद बैंक से टाईअप है। इसके अलावा कई बड़े नेताओं के करोड़ों रुपये की ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए ऋण के रूप में लगाकर गरीब एवं बेरोजगारों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

डेढ़ दशक पहले भी ठगे थे लोग-
1998-99 में इसी प्रकार एक फर्जी फाइनेंस कंपनी सामान खरीदने की एवज में लोगों से लाखों रुपये ऐंठकर रातोंरात चंपत हो गई थी।

कंपनी के कर्मचारी भी ठगे-
नाहन कार्यालय में बतौर मैनेजर अनीष अंसारी ने कहा कि उनके परिवार ने भी 40 हजार रुपये ऋण लेने के लिए लगाए थे। कंपनी के एमडी ने उन्हें एवं तीन अन्य कर्मचारियों को दो माह काम करने के बाद एक माह की आधी सैलरी दी और अब जब उनसे संपर्क कर रहे हैं तो फोन स्विच ऑफ आ रहा है।

कर्मचारियों ने सवाल किया कि मालरोड पर कंपनी कार्यालय खोलने के लिए भवन मालिक को 20 हजार सिक्योरिटी मनी और 10 हजार रुपये प्रतिमाह रेंट के रूप दिया था। लेकिन भवन मालिक ने कंपनी की कोई वेरीफिकेशन नहीं की।

पुलिस पूरे मामले की करे जांच : बिंदल

स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच करे। जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे। जनता की मेहनत की कमाई पर इस तरह का डाका डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

मामला दर्ज, की जाएगी जांच: एसपी

पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने कहा कि थाने में रविवार को शिकायत मिलने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। आमजन को इस प्रकार की फर्जी कंपनियों में पैसा लगाने से पहले पूरी तहकीकात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed