फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patwari arrested in ten thousand bribe case at kangra

जमीनी मामले में दस हजार रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी

Wed, 18 Jul 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Updated Wed, 18 Jul 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Patwari arrested in ten thousand bribe case at kangra

विजिलेंस ने पटवारी को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। मामला कांगड़ा के जवाली के पटवार सर्कल बंडेरू का है। सिद्धपुरघाड़ के महेश सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह ने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने जाल बिछाते हुए पटवारी को पकड़ा।

विज्ञापन


जमीनी मामले को लेकर पटवारी रिश्वत मांग रहा था। पहले बीस हजार की मांग पटवारी ने की। इसके बाद दस हजार में बात बनी। एसपी विजिलेंस विमल गुप्ता ने बताया कि एंटी क्रप्शन ब्यूरो टीम ने इंस्पेक्टर देस राज, तुलसी राम के नेतृत्व में टीम गठित की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 10 हजार के नोट दिए। मंगलवार को शिकायतकर्ता ने बंडेरू पटवार सर्कल पहुंचकर 10 हजार की नकदी पटवारी पंकज शर्मा को दी।

इसी दौरान विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और पटवारी को पकड़ा। तहसीलदार जवाली जोगिंद्र पटियाल और नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच थे। इसेे बुधवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed