Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Months old hell found in IGL gas pipeline hole in Poondri

Kaithal News: पूंडरी में आईजीएल गैस पाइपलाइन के होल में मिला कई महीने पुराना नरकंकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Months old hell found in IGL gas pipeline hole in Poondri
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
पूंडरी। पूंडरी में पाई रोड पर आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन के होल में शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का कई माह पुराना नरकंकाल मिला है। नरकंकाल की हालत इतनी खराब थी कि मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या कर शव को यहां बने होल में छिपाया गया हो सकता है। हालांकि हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर आईजीएल कंपनी का कर्मचारी दीपक नियमित सफाई के लिए पाई रोड स्थित गैस पाइपलाइन के होल पर पहुंचा था। जैसे ही उसने होल का ढक्कन खोला तो अंदर एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव काफी पुराना होने के कारण लगभग पूरी तरह नरकंकाल में तब्दील हो चुका था। यह देखकर कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद डीएसपी हरदीप सिंह और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद नरकंकाल को होल से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगालने के साथ नरकंकाल की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से ही मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।




आईजीएल कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन के होल में शव पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक कौन है और शव यहां कैसे पहुंचा। फिलहाल यह जांच का विषय है।

हरदीप सिंह, डीएसपी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed