फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   parmish verma shoot case two accused arrested

सिंगर परमीश गोलीकांड में पुलिस ने दो और दबोचे

Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
parmish verma shoot case two accused arrested

परमीश गोलीकांड के तार हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से जुड़े हैं। गोलीकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


हालांकि बद्दी पुलिस ने दो लोगों की हिरासत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग माजरी और मानपुरा से हैं। गोलीकांड को लेकर ही इन दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह मामला अपहरण और फिरौती का धंधा करने वाले गिरोह से जुड़ा है जो बद्दी से संचालित हो रहा है। इस गिरोह ने इससे पूर्व भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन भुक्तभोगी डर के मारे शिकायत करने सामने नहीं आए हैं। सूत्रों ने बताया कि परमीश गोलीकांड मामले में पुलिस ने माजरी के एक युवक को हिरासत में लिया है।

इस युवक का काम लोगों का डाटा और फोन नंबर अपने गिरोह सदस्यों तक पहुंचाना था। इसी जानकारी के आधार पर ही गिरोह के सदस्य अपहरण और फिरौती के धंधे को चलाते थे। पुलिस इस मामले में एक स्थानीय उद्यमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इस उद्यमी से भी गिरोह फिरौती वसूल चुका है।

गोलीकांड के तार बीबीएन से जुड़ने पर दहशत
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा गोलीकांड के तार बीबीएन से जुड़ने के बाद यहां दहशत बढ़ गई है। खासकर परमीश गोलीकांड के बाद तो गैंग का डर और भी बढ़ गया है। पंजाब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मामले में अधिकारिक तौर पर बद्दी से फिलहाल एक ही गिरफ्तारी दर्शाई गई है, लेकिन हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ जारी है। उधर, एसपी रानी बिंदू सचदेवा का कहना है कि पंजाब पुलिस ने हरविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी की ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी है।


इसके अलावा बीबीएन से कोई अन्य गिरफ्तार की सूचना नहीं है। मोहाली पुलिस से भी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। जांच गुप्त तरीके से की जा रही है ताकि मुख्य आरोपी और अन्य को गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed