फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat vice Pradhan accused of molestation in bilaspur, complaint given in police station

पंचायत उपप्रधान पर छेड़छाड़ का आरोप, थाने में दी शिकायत

Wed, 18 Aug 2021 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Aug 2021 05:13 PM IST
सार

सहकारी सभा की महिला सचिव ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया है कि बीती 10 अगस्त को वह सहकारी सभा में मौजूद थीं। सुबह करीब दस बजे पंचायत उपप्रधान आया और अपने खाते से पैसे निकलवाने की बात कही।

विज्ञापन
Panchayat vice Pradhan accused of molestation in bilaspur, complaint given in police station
महिला सचिव ने पंचायत उपप्रधान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी क्षेत्र के एक गांव में सहकारी सभा (सोसायटी) की महिला सचिव ने पंचायत उपप्रधान पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला सचिव ने इस संदर्भ में भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सहकारी सभा की महिला सचिव ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया है कि बीती 10 अगस्त को वह सहकारी सभा में मौजूद थीं। सुबह करीब दस बजे पंचायत उपप्रधान आया और अपने खाते से पैसे निकलवाने की बात कही। उस समय पैसे न होने के कारण उन्होंने उपप्रधान को शाम करीब 4 बजे आकर पैसे ले जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


उनके अनुसार दोपहर के समय वह सभा में अकेली थीं। उन्होंने हेल्पर को बैंक से पैसे लाने के लिए भेजा था। करीब 3 बजे पंचायत उपप्रधान दोबारा आया और पैसे देने की बात कहने लगा। उन्होंने उपप्रधान से कहा कि हेल्पर पैसे लेने बैंक गई है। उसके आते ही पैसे दे दिए जाएंगे। आरोप लगाया कि इस दौरान उपप्रधान काउंटर के अंदर आ गया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसका विरोध किया और उपप्रधान को सभा से बाहर निकाला। इसकी शिकायत उन्होंने पहले सहकारी सभा के प्रधान से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला सचिव ने इस संबंध भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed