फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhajan singer dies under suspicious circumstances; blood was flowing from his head and nose.

Shahjahanpur News: भजन गायक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सिर व नाक से बह रहा था खून

Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhajan singer dies under suspicious circumstances; blood was flowing from his head and nose.
सुधीर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुदागंज। मझिला गांव निवासी सुधीर सिंह (32) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दोस्त के साथ घर से 500 मीटर दूर निगोही रोड पर पड़े मिले। उनके मुंह और सिर से खून निकल रहा था। परिजन उन्हें लेकर निगोही सीएचसी पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिर की चोट से मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सुधीर सिंह जागरण में भजन गाते थे। रविवार शाम गांव निवासी दोस्त महेंद्र सिंह के साथ घर से निकले थे। इसके बाद दोनों चरखोला गांव स्थित एक दोस्त के यहां गए। वहां दोस्त के साथ खाना खाया। रात करीब 10 बजे दोनों गांव के बाहर निगोही रोड पर पड़े हुए मिले। इस बीच महेंद्र उठकर चला गया, लेकिन चोट की वजह से सुधीर वहीं पड़े रहे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन सुधीर की गंभीर हालत को देखते हुए निगोही के एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां चिकित्सक ने जांच कर सुधीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सिर में चोट लगने की वजह पता कर रही है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी के कंधों पर आई बच्चों की जिम्मेदारी
परिजनों ने बताया कि सुधीर सिंह की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व रिंकी के साथ हुई थी। सुधीर की मौत से रिंकी बेसुध हो गईं। 14 वर्षीय बेटी श्रेयांशी, 5 वर्षीय पुत्र नैतिक और 2 वर्षीय पुत्र रुद्रांश की जिम्मेदारी रिंकी के कंधों पर आ गई है। मृतक के भाई अवनीश अधिवक्ता हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed