फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat sahayak arrested with 2 kg charas at police check post chamba

नाके पर पंचायत सहायक से दो किलो चरस बरामद

Thu, 01 Dec 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 01 Dec 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
panchayat sahayak arrested with 2 kg charas at police check post chamba
- फोटो : फाइल फोटो

चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो 930 ग्राम चरस सहित एक पंचायत सहायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पुलिस की याचिका पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान हेमराज पुत्र मान सिंह निवासी करेरी डाकघर भुनाड़ तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल पुलिस के एसआईयू सैल से एएसआई गोबिंद पाल की अगुवाई में चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी चौक के समीप नाका लगाया था। इसी दौरान सामने से व्यक्ति बैग उठाते दिखा लेकिन जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने लेने पर चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


जिसका भार एक किलो नौ सौ तीस ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी को मादक द्रव्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि चरस तस्करी को रोकने के लिए पुलिस दिन रात एक कर रही है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार किलो 450 ग्राम चरस के साथ दो काबू

panchayat sahayak arrested with 2 kg charas at police check post chamba

कुल्लू। जिला पुलिस चरस की एक बड़ी खेप पकडने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार किलो 450 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस की एक टीम कुल्लू-भेखली सड़क में नाका लगाए हुए थे।

इस दौरान एक शख्स को जब तलाशी के लिए रोका तो उसके पास 2 किलो 850 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान ब्यासर के रवि लाल के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में 29 नबंवर को रायसन के समीप शिरढ़ सड़क में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार के जब पुलिस एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास एक किलो 800 ग्राम चरम बरामद हुई।

आरोपी की पहचान धारा गांव के हेत राम के रूप में हुई है। उधर एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने दो मामलों में चार किलो 450 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed