फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat diktat : youth paraded with blackened faces in Una

पंचायती फरमान: जूतों का हार पहनाकर करवाई परेड

Fri, 06 Jun 2014 11:51 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat diktat : youth paraded with blackened faces in Una

पंचायतों के तुगलकी फरमान पर एक युवक के मुंह पर कालिख पोती गई। पिटाई के बाद युवक के गले में जूतों का हार भी पहनाया गया।

विज्ञापन


नंगे पांव युवक को पूरे गांव में घुमाया तथा इस दौरान ढोल बजाते हुए कुछ लोग आगे चल रहे थे।

पंचायतों के प्रतिनिधि भी युवक के इस जुलूस में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि युवक पर एक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। यह घटना बीते वीरवार को हुई।

पुलिस कर्मचारी है छात्रा का पिता

Panchayat diktat : youth paraded with blackened faces in Una

छात्रा का पिता पुलिस कर्मी बताया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण के दौरान छात्रा का पिता भी वहीं पर था। युवक का काला मुंह करके जब उसे गांव में घुमाते हुए लोग उक्त छात्रा के स्कूल के पास पहुंचे तो लोगों ने स्कूल प्रशासन से गेट खोलने को कहा।

लोगों का कहना था कि वे इस युवक को स्कूल में भी घुमाएंगे। लेकिन स्कूल प्रशासन ने गेट खोलने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि स्कूल प्रशासन से कुछ लोग उलझ भी पड़े।

गांव में चर्चा है कि पहले युवक और छात्रा एक दूसरे से बातचीत करते थे। कुछ समय से बातचीत बंद थी। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी बेटी का हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार पंचायतों के प्रतिनिधियों का फरमान

Panchayat diktat : youth paraded with blackened faces in Una

इस पूरे प्रकरण को लेकर काफी चर्चा है। इस घटना को लेकर चार पंचायतों के प्रतिनिधि जुटे थे। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजनों तथा कुछ अन्य लोगों के कहने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने युवक के मुंह पर कालिख पोतने का फरमान दिया।

पता चला है कि वीरवार शाम को पूरे प्रकरण के बाद पीड़ित युवक ने घर में दो बार आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। पंचायत प्रतिनिधि पूरे प्रकरण की सुनवाई करने के लिए एक मोहल्ले में पहुंचे थे।

विज्ञापन

हमारे पास नहीं आई कोई शिकायत : एसपी

Panchayat diktat : youth paraded with blackened faces in Una

सनोली पंचायत के प्रधान जगतार सिंह ने माना कि गांव में ऐसी घटना हुई है। कहा कि फैसले के वक्त तीन और पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

छात्रा के पिता ने युवक पर उनकी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है। कोई शिकायत आती है तो मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।

दुकानदार भी पीटे

Panchayat diktat : youth paraded with blackened faces in Una

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि छात्रा के पिता ने पुलिस की धौंस दिखाते हुए दो दिन पहले रात के समय कुछ दुकानदारों से भी मारपीट की थी।

सनोली के प्रधान ने माना कि वह जब गुरुद्वारे से लौट रहे थे तो उन्हें लोगों ने मारपीट की घटना के बारे में बताया था। हालांकि, किसी दुकानदार ने उनसे ऐसी कोई शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed