फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pakistan flag found in chamba

हिमाचल के चंबा में पाकिस्तानी झंडे मिलने से सनसनी, बढ़ा तनाव

Thu, 09 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 09 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
pakistan flag found in chamba

हिमाचल के चंबा जिले के साहो क्षेत्र में पाकिस्तानी झंडे मिलने से सनसनी फैल गई है। मुस्लिम बहुल इलाके साहो में झंडे दिखने की सूचना बुधवार दोपहर पुलिस को मिली थी। इसके बाद डीएसपी वीर बहादुर समेत पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। झंडे की यह लड़ी पल्यूूर पंचायत के सांगो नाला में पड़ी थी।

विज्ञापन


यहां करीब आधा दर्जन झंडे एक लड़ी में पिरोये गए थे। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस ने शुरूआती छानबीन में इन झंडों को मुस्लिम बहुल इलाकों में मस्जिद या मदरसे के बाहर टांगे जाने वाले हरे झंडे की श्रेणी में लिया है। पुलिस ने मौके पर सभी साक्ष्यों की बारीकी से छानबीन की है।
विज्ञापन


आसपास पाकिस्तान से जुड़ी किसी भी तरह की लिखित सामग्री नहीं मिली है। इससे पूर्व इसी इलाके में सामुदायिक तनाव भी पनप चुका है। पुलिस ने पिछले दिनों पूजास्थल को नुकसान पहुंचाने के आरोप में समुदाय विशेष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुछ समय पूर्व इसी इलाके में रह रहे हिंदू परिवारों ने जान का खतरा बताकर प्रशासन से कहीं और बसाए जाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक बार फिर से झंडे बरामद होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बुधवार को पुलिस ने इस सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ की है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि मौके से करीब आधा दर्जन चांद और तारे वाले हरे झंडे बरामद हुए हैं। ये छोटे-छोटे आकार में हैं। इन्हें मुस्लिम बहुल इलाकों में आमतौर पर बांधा जाता है। कहा कि झंडे किसने और किस मकसद से बांधे हैं पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed