फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   overcharging in mc shimla parking, contractor caught red handed.

पार्किंग में चल रही थी अवैध वसूली, रंगे हाथ पकड़ा गया ठेकेदार

Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
overcharging in mc shimla parking, contractor caught red handed.
नगर निगम की टीम ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया और रंगे हाथों पकड़ा।

शिमला शहर की एक पार्किंग में ओवरचार्जिंग के मामले में एक ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई है। ठेकेदार की ओर से पार्किंग में नगर निगम नहीं बल्कि अपनी रसीद बुक ही छपवा रखी थी। नगर निगम की टीम ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया और रंगे हाथों पकड़ा।

विज्ञापन


नगर निगम के आला अफसरों के ध्यान में मामला आने के बाद आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बात की पुष्टि नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक ने की है। नगर निगम के मुताबिक उन्हें सड़क कार पार्किंग नजदीक सिसल होटल चौड़ा मैदान में अवैध राशि वसूलने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन


इस पर नगर निगम की एक टीम ने बुधवार को मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नीरज कुमार की ओर से अवैध रूप से पार्किंग में खड़े वाहन की पिछले कई महीने से अवैध रसीदें काटी जा रही थी, जबकि यह पार्किंग संजय गुलेरिया को आवंटित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक टीम ने ऐसे रंगे हाथ पकड़ा आरोपी

overcharging in mc shimla parking, contractor caught red handed.
रसीद हाथ में आते ही टीम ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया।

इस दौरान मौके पर निरीक्षक राम प्रकाश और बृजलाल खाची की ओर से अपने जानकार दोस्त की गाड़ी नंबर एचपी 03 सी 3244 को उक्त पार्किंग में लगाया गया। अवैध रूप से रसीद काट रहे व्यक्ति की ओर से 50 रुपये की रसीद काटी गई।

रसीद हाथ में आते ही टीम ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। नीरज कुमार सपुत्र ज्ञान चंद, मान सिंह बिल्डिंग टुटू से रसीद बुक नंबर 602 से 795 तथा फर्जी पत्र जो सहायक आयुक्त के फर्जी हस्तारक्षित तथा मोबाइल इत्यादि मौके पर जब्त किए गए।

इसके बाद नीरज कुमार को सहायक आयुक्त के सामने पेश किया गया। मामले के खुलासे के बाद नगर निगम की ओर से पुलिस प्रशासन को लिखित में शिकायत दी गई है कि अवैध रूप से चलाए जा रहे गोरख धंधे और फर्जी हस्ताक्षर के मामले में संलिप्त व्यक्ति नीरज कुमार और संजय गुलेरिया ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।

निगम की कई पार्किंगों में चल रहा है गोरखधंधा

overcharging in mc shimla parking, contractor caught red handed.
पर्यटक सीजन उफान पर है और कई पार्किंगों में सैलानियों के साथ ओवरचार्जिंग की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटक सीजन उफान पर है और कई पार्किंगों में सैलानियों के साथ ओवरचार्जिंग की जा रही है। सीमित पार्किंग स्थल होने की वजह से पर्यटक भी मनमानी फीस चुकाने को मजबूर हो रहे हैं। शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। नगर निगम की टीम भी गाहे बगाहे की निरीक्षण करती है। सैलानी लुटने को मजबूर हैं।

नगर निगम की कई पार्किंगों में इस तरह का गोरखधंधा चल रहा है।  मैट्रोपाल की पार्किंग में सैलानियों से ओवर चार्जिंग के मामले सामने आते रहे हैं। यहां भी एक ठेकेदार नगर निगम की रसीद को दरकिनार कर अपनी रसीद चलाकर ठाठ से अवैध वसूली करता रहा है।

इसकी शिकायत भी नगर निगम को की गई लेकिन निगम की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। केवल जुर्माना लगाने की बात कहकर डयूटी निभा रहे हैं। आम जनता की मांग है कि नगर निगम दूसरी पार्किंगों का भी औचक निरीक्षण करें ताकि इस तरह की मनमानी पर अंकुश लगा सके।

दो ठेकेदार खा चुके हैं जेल की हवा

overcharging in mc shimla parking, contractor caught red handed.
ओवरचार्जिंग और जाली रसीदों के चक्कर में पार्किंग के दो ठेकेदार जेल की हवा भी खा चुके हैं। - फोटो : demo pic

ओवरचार्जिंग और जाली रसीदों के चक्कर में पार्किंग के दो ठेकेदार जेल की हवा भी खा चुके हैं। उपमहौपर ने औचक निरीक्षण के दौरान दो पार्किंगों में जाली रसीदें पकड़ी थी इसके बाद इस बारे में थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दोनों ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। काफी दिनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल पाई थी।

मामला गंभीर, एफआईआर करवाई : सरकैक
नगर निगम के सहायक आयुक्त प्रशांत सरकैक ने कहा कि मामला गंभीर है आरोपी नीरज और ठेकेदार संजय गुलेरिया के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। अगर नगर निगम की किसी भी पार्किंग में ऐसी अवैध वसूली की जा रही है तो आम जनता बेहिचक शिकायत करें ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम अपने स्तर पर भी सभी पार्किंगों का औचक निरीक्षण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed