फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online recharge company website hacked, 40 lakh fraud.

ऑनलाइन कंपनी की साइट हैक, शातिरों ने किए 40 लाख के रिचार्ज

Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Online recharge company website hacked, 40 lakh fraud.

एक ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज कंपनी की साइट को हैक कर शातिरों ने अकाउंट से 40 लाख रुपये उड़ा लिए है। हैकरों ने बीते दिनों बड़ी चतुराई से 40 लाख रुपये के मोबाइल रिचार्ज अन्य मोबाइल नंबरों पर कर दिए।

विज्ञापन


कंपनी प्रबंधक को जैसे ही भनक लगी उन्होंने एसपी ऊना को इसकी शिकायत कर दी है। कंपनी ने अपने स्तर पर फ्रॉड की जांच कर हरियाणा के एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। उसका मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


बता दें कि कंपनी का ऑनलाइन रिचार्ज का करोड़ों का कारोबार है। देश की कई सेल्युलर कंपनियों से कंपनी का रिचार्ज को लेकर अनुबंध है।

रिचार्ज के अलावा वॉलेट से भी ट्रांसफर किए पैसे

Online recharge company website hacked, 40 lakh fraud.

कंपनी की एमडी ने एसपी ऊना को सौंपी शिकायत में कहा है कि 25 जून की रात और 26 जून की सुबह उनकी कंपनी की साइट को हैक कर 40 लाख के मोबाइल रिचार्ज कर दिए गए, जबकि उनकी ओर से इस तरह का कोई आर्डर जारी नहीं हुआ।

शातिरों ने इस दौरान ऑनलाइन वॉलेट को भी हैक कर लिया, जिससे यह राशि ट्रांसफर की गई। उन्होंने आशंका जताई है कि इस वारदात को किसी ऐसे रिटेलर ने अंजाम दिया गया है, जो मोबाइल रिचार्ज के ही कारोबार में जुड़ा हुआ है।

एसपी अनुपम शर्मा ने ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है। इसकी हर पहलू से तहकीकात की जा रही है। आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

वॉलेट से पैसा निकाल ऐसे किए रिचार्ज

Online recharge company website hacked, 40 lakh fraud.

पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक हैकर्स ने पहले कंपनी के वॉलेट के पैसा निकाला और पेमेंट गेटवे कंपनी के क्रेडिट कार्ड में पहली पेमेंट की। इसके बाद अलग-अलग कंपनियों के क्रेडिट कार्ड में पेमेंट कर वहां से 40 लाख के धड़ाधड़ रिचार्ज कर दिए।

इस साइबर वारदात का शक हरियाणा के फतेहाबाद के हैकरों पर जा रहा है। शिकायतकर्ता कंपनी ने बताया कि उनका शक तब पुख्ता हुआ जब आरोपी ने उनके स्थानीय ऑफिस में संपर्क कर उन्हें 15 हजार अदा कर उसकी कंपनी से फ्री मोबाइल रिचार्ज की विधि ऑफर की। संदिग्ध आरोपी ने कंपनी से कई फ्री रिचार्ज भी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed