फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person of uttar pradesh committed suicide in una

रात को खाना खाने के बाद सभी दोस्त सो गए, सुबह उठकर देखा तो फाख्ता हो गए होश

Tue, 24 Oct 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिजोल (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिजोल (ऊना) Updated Tue, 24 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
one person of uttar pradesh committed suicide in una

रात को संदीप और उसके साथी  खाना खाने के बाद सो गए। लेकिन सुबह उठते ही उसके साथियों के होश फाख्ता हो गए। पुलिस चौकी जोल के तहत पंचायत तलमेहड़ा के गांव खैरियां में एक व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी हरदोई, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव पंखे से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार खैरियां में यूपी निवासी संदीप कुमार दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। 
विज्ञापन


सोमवार को उसके साथी और संदीप खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उसके साथियों ने देखा तो संदीप पंखे से लटका हुआ था। इसे देख सभी के होश फाख्ता हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा और शव को कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

one person of uttar pradesh committed suicide in una

बताया जा रहा है कि प्रवासी युवक तलमेहड़ा में काम करता था। संदीप ने आत्महत्या किन कारणों से की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को लेकर उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है। 

उधर, थाना प्रभारी बंगाणा कमल नैन शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगा। प्राथमिक दृष्टि में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

घालूवाल में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

one person of uttar pradesh committed suicide in una

वहीं हरोली के घालूवाल के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मपाल (80) निवासी घालूवाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मंगलवार को धर्मपाल सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान एक ट्रक ने धर्मपाल को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि धर्मपाल ने हादसे के तुरंत बाद ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

सड़क हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और यातायात को दुरुस्त करवाया। उधर, डीएसपी गोपाल वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed