फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One more forest guard arrested in illegal illicit felling case bilaspur

श्री नयनादेवी अवैध खैर कटान में एक और वन रक्षक गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2019 04:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Sep 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
One more forest guard arrested in illegal illicit felling case bilaspur

श्री नयनादेवी रेंज में हुए अवैध खैर कटान मामले में विजिलेंस ने वन विभाग के एक और वन रक्षक को गिरफ्तार किया है। खुलवी बीट के गार्ड कृष्ण चंद को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसे देर शाम विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कृष्ण चंद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। विजिलेंस के एएसपी कुलभूषण वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि श्री नयनादेवी वन रेंज में 25 हजार खैर के पेड़ अवैध रूप से काटे गए थे। विजिलेंस ने जांच के बाद इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। इस मामले में विजिलेंस ने एक बीओ समेत वन विभाग के तीन कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया की पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गार्ड से विजिलेंस कड़ी पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


बीओ 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में
खैर कटान मामले में गिरफ्तार बीओ समेत तीन कर्मचारियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गत रोज पहले विजिलेंस ने उक्त लोगों को श्री नयनादेवी रेंज में हुए अवैध कटान मामले में गिरफ्तार किया था। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया की आरोपियों को 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed