फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more arrest in forest guard attack case kullu

वनरक्षक पर हमले के आरोप में एक गिरफ्तार, चार दिन की रिमांड पर भेजा

Fri, 03 Aug 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 03 Aug 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
one more arrest in forest guard attack case kullu

अवैध कटान रोकने गए वनरक्षक पर दिनदहाड़े हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वनरक्षक की ओर से सभी सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं।

विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को वीरवार देर शाम उसके गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी भूमिगत हो गया था, जबकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी से मामले को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है और अन्य वन कटान को लेकर भी पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

one more arrest in forest guard attack case kullu

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अन्य कश्मीरी युवाओं को नग्गर से अपने साथ ले गया था। हालांकि आरोपी उन्हें नहीं जानने की बात कह रहा है। आरोपी की पहचान भीमी राम निवासी गांव बरनोट तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

वन मंत्री के हलके में पतलीकूहल क्षेत्र के नथान बीट में वन विभाग की एक टीम गत मंगलवार दोपहर को गश्त कर रही थी। इस बीच फिथीकर्ग जंगल में वनरक्षक विकास चंद निवासी चौंग जिला कुल्लू पर वन काटू ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद वन काटू फरार चल रहे थे।

अब मामले में एक गिरफ्तारी हुई है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed