{"_id":"58e8d1d74f1c1bac2b5b4382","slug":"one-arrested-5kg-charas-seized-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, पंजाब लेकर जा रहा था खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार, पंजाब लेकर जा रहा था खेप
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले के तीसा के जसौरगढ़ में शुक्रवार रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच किलो चरस के साथ पकड़ा। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जसौरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात को नाका लगाया था। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अजय पुत्र हंसराज निवासी बोंखरी मोड़ डलहौजी पिकअप नंबर एचपी-73-2783 को लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
इसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। गाड़ी में करीब पांच किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। चरस तस्करी के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में पाया गया है कि उपरोक्त व्यक्ति भराड़ा से चरस लेकर अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले कि वह चरस को अमृतसर तक पहुंचाता, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। जिस व्यक्ति ने भराड़ा में चरस बेची है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात के समय जसौरगढ़ के पास एक चरस तस्कर को पांच किलो चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
जिस गाड़ी में चरस की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने उस गाड़ी को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। कहा कि जिला में चरस का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।