एटीएम लूट रहे नकाबपोशों और पुलिस के बीच फायरिंग में एक की मौत, एक फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन के नालागढ़ स्थित एचडीएफसी का एटीएम लूटने आए तीन नकाबपोशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक नकाबपोश की मौत हो गई है। इस घटना में एक आरोपी युवक घायल हुआ है जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा।
घायल आरोपी को पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है। तीन नकाबपोश एचडीएफसी बैंक का एटीएम लूटने आए थे।
इन्होंने एटीएम उखाड़ लिया और इसे अपनी गाड़ी में ले जाने लगे। तभी पास की एक फैक्टरी में तैनात चौकीदार ने इन्हें देख लिया। चौकीदार ने शोर मचाया और पुलिस को भी सूचना दी। गश्त कर रही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी गाड़ी में फरार हो गए।
नाकाबंदी की तो पुलिस टीम पर कर दिया हमला
पुलिस ने वायरलैस पर इसकी सूचना दी और नाकाबंदी कर दी। जैसे ही ये आरोपी नाके पर पहुंचे कि पुलिस को देखकर इन्होंने पुलिस टीम पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर दी। साथ ही पुलिस पर फायरिंग भी कर दी।
इस फायरिंग में एक नकाबपोश युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।