हत्या के बाद नग्न कर फेंकी बुजुर्ग की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग को तेजधार हथियार के साथ मौत के घाट उतार दिया। फिर नग्न अवस्था में उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया। हत्या की ये वारदात कंडाघाट थाना के तहत ममलीग के पास अंजाम दी गई।
यहां एक बुजुर्ग की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। उसका शव पीपल के पेड़ के नीचे नगभन अवस्था में बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है।
बरामद शव पर तेजधार हथियारों से कई वार हमले हुए हैं। पुलिस ने पहले 174 के तहत कार्रवाई की बाद में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारण और हत्यारे का पता नहीं चल पाया है।
सायरी का रहने वाला था हेमचंद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हेम चंद उम्र साठ साल निवासी ममलीग सायरी के रूप में की है। पीपल के पेड़ के पास लाश बिल्कुल नग्न अवस्था में छिपाया गया था। कुछ लोगों ने इसको देखा और मामले की सूचना सायरी चौकी में दी।
साथ ही कंडाघाट थाना को भी सूचित किया गया। पुलिस मौके पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। मृतक का परिवार ममलीग सायरी में ही रहता है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
डीएसपी प्रोबेशन साहिल अरोड़ा ने कहा कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हत्या क्यों हुई और किसने की, इस बारे में अभी कुछ बताया नहीं जा सकता। शरीर पर मौजूद चोटों को देखते हुए पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों से पूछताछ
ग्रामीणों और परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा है या हत्या इसे लेकर जांच की जा रही है। बुजुर्ग व्यक्ति से जुड़े सभी संपर्क खंगाले जा रहे हैं। मामला जमीन से जुड़ा भी हो सकता है। इस पहलू को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
एक माह में दूसरी हत्या
कंडाघाट थाना क्षेत्र के तहत एक माह में यह दूसरी हत्या है। इससे पहले एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारकर जलाने की कोशिश की गई थी। हत्यारे दोनों दोस्तों को पुलिस ने धर दबोचा था। ठीक एक हफ्ते में पीपल के पेड़ के नीचे नगभन हालत में लाश मिलने से और कत्ल का मामला दर्र्ज होने से सनसनी फैल गई है।