{"_id":"587778f34f1c1b7840ba887e","slug":"old-man-dead-body-found-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक के नीचे खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, मौत पर सस्पेंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के नीचे खून से लथपथ मिला बुजुर्ग का शव, मौत पर सस्पेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी में धनोटू के निकट वीरवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के नीचे से खून से लथपथ एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। वृद्ध की हत्या हुई है या वह सड़क हादसे का शिकार हुआ है, इसे लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
सुंदरनगर की बीएसएल थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी कुलभूषण वर्मा ने भी मौके का दौरा किया और पुलिस को इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुंदनगर की बीएसएल थाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि धनोटू के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (पीबी08/एजी 9611) के नीचे खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस दल तुरंत थाना प्रभारी राम कृष्ण के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
इस दौरान वहां पुलिस को देख कर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक के नीचे से शव को निकाल कर उसे जांच के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच में मृतक की शिनाख्त जोगी राम (75) पुत्र भोखी राम निवासी भलेटी डा. राजगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग दिन में धनोटू में रेहड़ी लगाता था और रात को निकट स्थित डीआरडीए के प्रदर्शन प्रक्षेत्र में चौकीदारी करता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि रात को किसी अज्ञात वाहन ने इसे टक्कर मार दी।
लेकिन वह खून से लथपथ हालत में ट्रक के नीचे कैसे पहुंचा, इसे लेकर संशय बना हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं पास की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।