फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   notice to journalist in MP sting operation case

सांसद स्टिंग मामले में दो पत्रकारों को नोटिस

Tue, 15 Apr 2014 10:48 PM IST
उषा नेगी/ अमर उजाला, शिमला
उषा नेगी/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 15 Apr 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
notice to journalist in MP sting operation case

सांसद वीरेंद्र कश्यप का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले दो पत्रकारों को विजिलेंस ने नोटिस जारी किया है। इनसे विजिलेंस पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


ये पत्रकार कालका और रुड़की के रहने वाले हैं। 2009 में लोकसभा चुनावों के दौरान इन दोनों ने ही सोलन के एक होटल में एक स्टिंग किया था।

इस दौरान बनाई गई सीडी में वीरेंद्र कश्यप पर एक निजी शिक्षण संस्थान की मंजूरी दिलाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया गया था। पहले इस मामले में पुलिस ने जांच में कश्यप को क्लीन चिट दे दी थी।

इसके बाद मार्च 2014 में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 9 में वीरेंद्र कश्यप पर शिमला थाने में एफआईआर दर्ज की। जांच एजेंसी का कहना है कि उक्त दोनों मीडिया कर्मियों से पहले पूछताछ होगी।
विज्ञापन


इसमें जो तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर पूछताछ के लिए वीरेंद्र कश्यप को बुलाया जाएगा। इस सीडी की चंडीगढ़ स्थित फोरेंसिक लैब में भी जांच करवाई गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टिंग ऑपरेशन सोलन के एक निजी होटल में हुआ। इसमें सांसद को धनराशि लेते हुए दिखाया गया है। बाद में उन्हीं की पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उक्त राशि सदर थाना सोलन में यह कहकर जमा करवाई कि यह होटल के कमरे में मिली।

मामले की जांच कर रहे एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि नोटिस जारी किए जा चुके हैं। पत्रकारों से पूछताछ के बाद ही सांसद से पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed