{"_id":"61266857a8ca736fe6652549","slug":"nit-hamirpur-s-assistant-professor-suspended-for-spreading-rumours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने पर एनआईटी हमीरपुर का असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अफवाह फैलाने पर एनआईटी हमीरपुर का असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड
Thu, 26 Aug 2021 02:10 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:10 AM IST
सार
एनआईटी हमीरपुर के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड दो ने संस्थान के रजिस्ट्रार की नियुक्ति को गलत बताते हुए संस्थान के निदेशक और एनआईटी बीओजी की चेयरमैन पर पैसों के लेनदेन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस सारे मामले में उन्होंने एक ईमेल जारी किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो मनोज कुमार को अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाकर संस्थान को बदनाम करने के आरोप में बुधवार को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया। आरोपी एनआईटी हमीरपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो के पद पर सेवारत है। जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया उसे दोषी पाया। ए
विज्ञापन
नआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संस्थान के निदेशक ने यह कार्रवाई की। मामले की उच्च एवं विभागीय जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है। कमेटी जांच कर चार्जशीट पेश करेगी। इसके साथ ही दिल्ली आईआईटी के जिस अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर इस मैसेज को वायरल किया था, उसे भी कानूनी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
एनआईटी हमीरपुर के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड दो ने संस्थान के रजिस्ट्रार की नियुक्ति को गलत बताते हुए संस्थान के निदेशक और एनआईटी बीओजी की चेयरमैन पर पैसों के लेनदेन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस सारे मामले में उन्होंने एक ईमेल जारी किया था। जिसे बाद में आईआईटी दिल्ली के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया।
विज्ञापन