फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new revealing in punjabi singer parmish verma shooting case

पंजाबी गायक परमीश वर्मा गोलीकांड मामले में नया खुलासा

Fri, 20 Apr 2018 09:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 20 Apr 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
new revealing in punjabi singer parmish verma shooting case

पंजाबी गायक परमीश वर्मा गोलीकांड मामले में नया खुलासा हुआ है। पंजाबी गायक परमीश वर्मा गोलीकांड मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, मोहाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी से चार लोगों को हिरासत में ले चुकी है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि परमीश वर्मा ने 2013 में दिलप्रीत सिंह से अपना कोई निजी काम करवाया था, जिसकी आधी पेमेंट कर दी थी, लेकिन आधी पेमेंट देने के लिए परमीश ने दिलप्रीत को मना कर दिया था।
विज्ञापन


वहीं पंजाब पुलिस के मुताबिक दिलप्रीत सिंह ने परमीश से 25 लाख की फिरौती की मांग की थी। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और पंजाब पुलिस के राडार पर बद्दी प्रमुख रूप से शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परमीश कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ डिस्चार्ज

new revealing in punjabi singer parmish verma shooting case

परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद वह फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन रहा, जहां से उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बीती रात को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी के इंचार्ज सुमित सहित पुलिस पार्टी की एक टीम ने परमीश की एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर कड़े सुरक्षा घेरे में उसके निवास स्थान पटियाला पहुंचाया गया है। सूत्रों के अनुसार  डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर परमीश को पुलिस प्रोटेक्शन दे दी गई है।

परमीश की गाड़ी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 चौकी में तिरपाल के साथ ढककर और रस्सी से बांध कर रखा गया है, जिस पर 6 गोलियों के निशान हैं। पुलिस को हरियाणा नंबर की जिस क्रेटा गाड़ी की तलाश है, उसके नंबर के तीन डिजिट पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed