फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nepali murdered at una.

शराब के नशे में साथी को मौत के घाट उतारा

Tue, 27 Jan 2015 05:51 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
nepali murdered at una.

शराब के नशे में कुछ मजदूरों के बीच हुई मारपीट में एक की जान चली गई। लात घूसों और डंडों के साथ एक मजदूर को मौत के घाट उतारा गया। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। प्रवासी मूल का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार ऊना के टाहलीवाल के साथ लगते बाथरी में कुछ मजदूरों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक मजदूर को डंडों से पीट पीट कर लहूलुहान किया गया। सभी यहां एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद सबने मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसमें एक मजदूर की पिटाई की गई। बाद में इसे पीजीआई ले जाया गया जहां इसने दम तोड़ दिया। मृतक गणेश कुमार बिहार का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि एक आरोपी मौके से फरार है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और वारदात में मजदूर का हाथ

nepali murdered at una.

हिमाचल में बढ़ती चोरी, हत्या और लूट की वारदातों में नेपाली और बिहार मूल के लोगों का हाथ सामने आ रहा है। हाल ही में रघुनाथ चोरी मामले में भी पुलिस ने प्रवासी युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, रोहड़ू के ब्रौंद्रा देवता चोरी में भी नेपाली मजदूरों का ही हाथ रहा था।

इसके अलावा कुछ महीने पहले रोहड़ू में भी प्रवासी मजदूर ने यहां के एक बागवान और उसकी मां को कुल्‍हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया था। लगातार संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे ये प्रवासी मजदूर आम जनता के लिए चिंता का सबब बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed