फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Narco Analysis Test for taxi driver murder case hamirpur himachal pradesh

नार्को टेस्ट से सुलझेगी मुंडखर में टैक्सी चालक हत्याकांड की गुत्थी

Mon, 15 Jul 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
Narco Analysis Test for taxi driver murder case hamirpur himachal pradesh
पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत मुंडखर के नैली गांव निवासी 43 वर्षीय टैक्सी चालक प्रदीप कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की जांच पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद अब नार्को टेस्ट पर टिकी है।

विज्ञापन


भोरंज थाना का पुलिस दल मुंडखर के दो युवाओं का नार्को टेस्ट करवाने के लिए गुजरात के गांधी नगर में पहुंच गया है। दोनों युवकों का 15 जुलाई को गांधीनगर में नार्को टेस्ट करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


मुंडखर पंचायत के नैली गांव के टैक्सी चालक प्रदीप कुमार मुंडखर में ही 13 मई 2018 को टैक्सी को मालिक के घर में खड़ा करके अपने घर रवाना हुआ था, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। अगले दिन सुबह ही टैक्सी चालक प्रदीप का शव मुंडखर बाजार में सड़क के किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रदीप की हत्या तेज हथियार से की गई थी। एक साल से अधिक समय बीतने पर पुलिस इस हत्याकांड की कई बार जांच कर चुकी है, लेकिन अभी तक इसके हत्यारे पकड़े नहीं गए हैं।

पॉलीग्राफ टेस्ट से मुंडखर वासियों व परिजनों को हत्या के आरोपियों को पकड़ने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट से संदेह के आधार पर अब दो युवकों का नार्को टेस्ट करवाने जा रही है। न्याय पाने के लिए मृतक प्रदीप के चाचा विधि चंद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब नार्को टेस्ट से परिजनों को उम्मीद जगी है।

मृतक प्रदीप के चाचा विधि चंद ने बताया कि एक साल से न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन हत्यारे सरेआम घूम रहे हैं। उधर, मुंडखर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद का कहना है कि पुलिस की जांच जितनी लंबी चल रही है, उतना ही लोगों को पुलिस से विश्वास उठने लगा है।

उन्होंने कहा कि हत्या हुई है तो हत्यारे क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि गरीब परिवार को न्याय दिलाया जाए। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह का कहना है कि प्रदीप हत्या कांड की पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद कोर्ट से आदेश मिलने पर पुलिस नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में सोमवार को करवाएगी। युवकों को पुलिस गांधीनगर लेकर गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed