फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder of wife by her husband at manali kullu

पत्नी की हत्या करने के बाद गोबर के ढेर में छिपा दिया शव

Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली/कुल्लू Updated Thu, 29 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
murder of wife by her husband at manali kullu

एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शव को गोबर के ढेर में दफन कर दिया। नेपाली मूल के एक युवक ने पत्नी की हत्या कर शव को गोबर के ढेर में छिपा दिया। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद वह बच्चों को लेकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुल्लू के सरवरी बस अड्डे में उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

murder of wife by her husband at manali kullu

घटना ऊझी घाटी की नसोगी पंचायत के बलसारी गांव की है। आरोपी विनोद (30) पांच माह से बलसारी गांव में किराये के घर में तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। स्थानीय पंचायत प्रधान शिव राम ठाकुर ने बताया कि विनोद यहां मजदूरी करता था।

बुधवार सुबह उसे किराये के घर से करीब 50 मीटर दूर गोबर के ढेर के पास लोगों ने कुछ हरकत करते देखा। शक होने पर उसे पूछा तो बताया कि पत्नी तीन-चार दिन से बीमार है। उसे अस्पताल ले जाना है। यह कहकर वह चला गया।

महिला के सिर पर चोट के निशान

murder of wife by her husband at manali kullu

ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा तो गोबर के ढेर पर कपड़े के नीचे विनोद की पत्नी का शव था। लोगों ने इसकी सूचना मनाली पुलिस को दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए विनोद को कुल्लू सरवरी बस अड्डे में बच्चों के साथ दबोच लिया।

जांच अधिकारी व मनाली थाना के एसएचओ अनिल ठाकुर ने कहा कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। शव को कब्जे में ले लिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed