फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder in nalagarh solan himachal pradesh

नालागढ़ में डंडे और दराती से वार कर ननद ने कर दी भाभी की हत्या

Sun, 24 May 2020 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
murder in nalagarh solan himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

पुराना विवाद इतना बढ़ गया कि पारिवारिक नोक-झोंक एक महिला की मौत का कारण बन गई। मायके में रह रही ननद ने रविवार सुबह भाभी से हुए विवाद के बाद उसकी डंडे व हाथ में पकड़ी दराती से वार कर हत्या कर दी। दोनों महिलाएं विधवा हैं। परिवारों में आपस में पुराना विवाद है। अकसर इनके बीच नोक-झोंक होती रहती है। रविवार सुबह विवाद इतना बढ़ा कि ननद ने भाभी की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामशहर थाना के तहत नंड पंचायत के कटली गांव में यह घटना हुई। सूचना मिलते ही रामशहर थाना प्रभारी रूप कठानिया की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर महिला जमना देवी (45) पत्नी स्व. ध्यान सिंह निवासी पंजैहरा तहसील नालागढ़ अपने मायके में ही रहती है।

विज्ञापन

साथ वाले घर में मृतक सीमा (43) पत्नी स्व. सुमन लाल निवासी कटली रहती है। सुबह दोनों घर से आंगन में थीं। दोनों के हाथ में दराती थी। इनके बीच पशुओं को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जिस पर जमुना देवी ने सीमा के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गुस्सा इतना अधिक बढ़ गया कि जमुना देवी ने डंडों व हाथ में पकड़ी दराती से सीमा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है।

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि आपसी विवाद के कारण झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिलाओं के बीच में मारपीट हो गई, जिसमें जमुना देवी ने अपनी भाभी सीमा को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है, जबकि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed