Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tanker full of chemicals overturns; highway closed

Panipat News: केमिकल से भरा टैंकर पलटा, बंद किया हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Tanker full of chemicals overturns; highway closed
एलिवेटेड हाइवे पर टैंकर में रिसाव पर नियंत्रण करते दमकलकर्मी। दमकल विभाग
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नेशनल हाईवे-44 पर खादी आश्रम के सामने शुक्रवार रात करीब नौ बजे बेंजीन केमिकल से भरा तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। टैंकर पलटते ही ज्वलनशील केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। इस वजह से हाईवे को दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर एलिवेटेड हाईवे को दोनों तरफ से बैरिकेड लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। घटनास्थल पर पानीपत फायर सर्विस की छह गाड़ियां और आईओसीएल की विशेष रिस्पांस टीम केमिकल रिसाव को नियंत्रित करने में जुट गई। पानीपत रिफाइनरी से विशेष फोम टेंडर गाड़ी भी मंगवाई गई। दमकलकर्मियों और विशेषज्ञ टीम ने फोम का छिड़काव कर रिसाव बंद कराया।
विज्ञापन

एलिवेटेड हाईवे बंद होने के कारण ट्रैफिक को नीचे जीटी रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। इससे चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी फंस गए। जाम में फंसे व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि वे दिल्ली जा रहे थे, लेकिन करीब दो घंटे तक जीटी रोड पर फंसे रहे। वहीं, चंडीगढ़ से आ रहे बस यात्री अमित शर्मा ने बताया कि जाम में बस में सवार बच्चे और महिलाएं परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे। फायर स्टेशन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पानीपत फायर सर्विस की छह गाड़ियां और आईओसीएल की विशेष रिस्पांस टीम केमिकल इमरजेंसी से निपटने में जुटी हैं। ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed