Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Picked a revenue inspector's pocket after getting a lift from him; a bundle of 50,000 rupees fell out while fleeing

Aligarh News: राजस्व निरीक्षक से लिफ्ट लेकर काटी जेब, भागते समय गिरी 50 हजार की गड्डी

Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Picked a revenue inspector's pocket after getting a lift from him; a bundle of 50,000 rupees fell out while fleeing
ताला नगरी में शुक्रवार सुबह राजस्व निरीक्षक बनी सिंह से लिफ्ट लेकर एक बदमाश ने उनकी जेब काट ली। भागते समय आरोपी गिर गया और 50 हजार रुपये की गड्डी उसके हाथ छूट गई। इस दौरान वह ऑटो की चपेट में आने से भी बचा और रुपये छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद राजस्व निरीक्षक ने हरदुआगंज थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
कोल तहसील के राजस्व निरीक्षक बनी सिंह शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे बाइक से क्वार्सी से हरदुआगंज की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक लेखपाल भी दूसरी बाइक पर थे।
विज्ञापन

क्वार्सी फ्लाईओवर के पास खड़े एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। बनी सिंह ने युवक को अपनी बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही वह ताला नगरी में पहुंचे तभी लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार हुए बदमाश ने उनकी पेंट की पीछे की जेब काट ली और उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चलती बाइक से कूदकर भागते हुए सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसके हाथ से पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डी कुल 50 हजार रुपये सड़क पर गिर गए। बनी सिंह व लेखपाल ने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

अन्य लोग भी आरोपी को पकड़ने दौड़े लेकिन आरोपी अपने साथी के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर भाग गया। बनी सिंह ने अपने रुपये सड़क से उठा लिए। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि इस मामले में थाना पुलिस को आसपास के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed