Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raids in search of BJP leader and supporters accused of rioting

Aligarh News: बलवे के आरोपी भाजपा नेता और समर्थकों की तलाश में दबिश

Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Raids in search of BJP leader and supporters accused of rioting
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
इगलास के मुख्य चौराहे पर हुए संघर्ष और पुलिस टीम पर हमले के मामले के आरोपी भाजपा नेता व उनके समर्थकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात एसपी देहात भी इगलास पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की। वहीं, थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार रात इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर की गई एक बधाई पोस्ट पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चौधरी कमल किशोर और दूसरे पक्ष के मदन शर्मा के बीच फोन पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों के करीब 15-15 समर्थक लाठी-डंडे लेकर मुख्य चौराहे पर आ गए और उनमें संघर्ष हुआ। झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था। इसमें कस्बा चौकी प्रभारी गंगाराम गंगवार, दो एसआई और तीन कांस्टेबल समेत 10 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मंडल उपाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों मोनू चतुर्वेदी, विजय चौधरी और जय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। चौराहे पर हुए बवाल के कारण बाजार में दहशत फैल गई थी और व्यापारियों ने अपने शटर गिरा दिए थे।

एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा देर रात पुलिस बल के साथ इगलास पहुंचे। उन्होंने मुख्य चौराहे और बाजार क्षेत्र का मुआयना किया। एसपी देहात ने स्थानीय व्यापारियों से बातचीत की और कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ इगलास संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वायरल वीडियो व फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed