Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rukaiya was walking along the side of the road... a speeding car claimed her life.

Moradabad News: सड़क पर किनारे चल रही थी रुकइया...तेज रफ्तार कार ने ले ली जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rukaiya was walking along the side of the road... a speeding car claimed her life.
मुरादाबाद। सड़क पर चंद कदमों का सफर 34 वर्षीय रुकइया की जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। मां की आंखों का ऑपरेशन कराने के लिए अमरोहा से मुरादाबाद आई रुकइया को क्या पता था कि यहां सड़क पर मौत उसका इंतजार कर रही है। चार नवंबर की रात रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के सामने कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का 47 सेकंड का वीडियो अब सामने आया है। इसमें कैद मंजर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

वीडियो सामने स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चार नवंबर की रात करीब आठ बजे रुकइया एक अन्य महिला के साथ सड़क पर अपनी साइड पैदल जा रही थी। दोनों सामान्य गति से आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार वहां पहुंचती है और रुकइया और दूसरी महिला को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रुकइया को परिजन मुरादाबाद से अमरोहा ले गए और अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में दूसरी महिला भी घायल हो गई लेकिन परिजन उसे घर ले गए। पुलिस उस महिला के बारे में भी जानकारी कर रही है। इस हादसे के दो दिन बाद भी पुलिस कार चालक का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed