बेटों ने मां के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटों ने मिलकर मां के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात चंबा के चुराह इलाके में रविवार देर रात तीन बजे की है। पुलिस ने वारदात के बाद महिला और उसके दो बेटों को हिरासत में ले लिया है। तीनों की गिरफ्तारी लाश उनके घर से बरामद होने के बाद की गई है।
हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस इसकी ठानबीन में जुटी हुई है। मृतक की पहचान परस राम (30) पुत्र माघा राम निवासी ब्रुइला पंचायत देहग्रां के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार महिला की उम्र 45 जबकि बेटों की उम्र 25 और 28 साल है।
स्कूल में मिड-डे मील वर्कर हैं परस राम और महिला
बताया जा रहा है कि परस राम और महिला स्कूल में मिड-डे मील वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे। शनिवार को परस राम महिला के घर गया था, जिसकी भनक महिला के दोनों बेटों को लग गई। उन्होंने मिलकर परस राम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह परस राम के किसी रिश्तेदार ने उसके नंबर पर फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसी रिश्तेदार ने गांव के अन्य व्यक्ति को परस राम की तलाश करने को कहा। जब ग्रामीण महिला के घर के पास पहुंचे तो खून से लथपथ लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी।
किसी ने नहीं सुनी परस राम की चीखें
चुराह के ब्रुइला गांव में मिड-डे मील कर्मी की हत्या के बाद आस-पड़ोस के लोग भी शक के दायरे में हैं। जिस घर में वारदात को अंजाम दिया गया है उसके आसपास अन्य घर भी हैं लेकिन बेरहमी से हत्या के बावजूद किसी अन्य ने परस राम की चीख-पुकार नहीं सुनी।
इतना ही नहीं परस राम की मौत का खुलासा भी दूसरे गांव से उसके रिश्तेदार के आने पर ही हो पाया। हालांकि पुलिस ने शुरूआती तथ्यों के आधार पर तीन लोगों को ही केस में मुख्य आरोपी बनाया है लेकिन इस केस की परतें खुलने के साथ ही कुछ और लोगों के नाम भी उजागर हो सकते हैं।
कुल्हाड़ी से परस राम के शरीर पर कई वार
परस राम और महिला नागनी दोनों के घर ब्रुइला एक व ब्रुइला दो गांव में हैं। इन दोनों गांवों में करीब पांच सौ मीटर का फासला है। शनिवार रात को परस राम अपने किसी रिश्तेदार से बात करके ब्रुइला दो गांव में महिला से मिलने आया था। जिस समय वह महिला के साथ एकांत में था तो रविवार रात करीब तीन बजे उस पर हमला हो गया।
कुल्हाड़ी से परस राम के शरीर पर कई वार किए गए हैं। उसके सिर से लेकर पांव तक अनगिनत घाव के निशान हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परस राम की मौत एकदम नहीं हुई। उसने वारदात के दौरान भागकर या चिल्लाकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन आसपास के लोगों ने उसकी आवाज को अनसुना कर दिया।
अब पुलिस रिमांड के दौरान खुलेंगी पूरी परतें
उन्होंने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही पंचायत के किसी नुमाइंदे को। उधर, नागनी के घर से सुबह होने तक परस राम को वापस पहुंचना था लेकिन वो नहीं पहुंच सका। उसके रिश्तेदार ने ही हड़बड़ाहट में सारे मामले को उजागर कर दिया। यदि परस राम रिश्तेदार को सूचना दिए बगैर आया होता तो उसकी मौत का राज शायद जल्द नहीं खुलता।
बहरहाल, इस मामले की परतें अब पुलिस रिमांड के दौरान पूरी तरह खुलेंगी और पूछताछ के दौरान ही अन्य लोगों का खुलासा होगा। डीएसपी मुख्यालय वीर बहादुर ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तीनों पर आगामी धाराएं लगाई जाएंगी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए तीसा लाया जा रहा है।
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सोलन के चंबाघाट स्थित न्यू कथेड़ में 23 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी अभिभावकों को सुबह उस समय लगी जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर युवक ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों की सहायता से जब दरवाजा खोला गया तो देखा की युवक फंदे से लटका हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कथेड़ में एक युवक अपने कमरे में फं दे से लटका हुआ था।
युवक की पहचान उपेंद्र कुमार (23) निवासी न्यू कथेड़ के रूप में हुई। युवक सोलन में निजी गाड़ी पर चालक था। थाना चौकी प्रभारी हरिभगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। युवक ने फंदा क्यों लगाया, इसकी जांच की जा रही है।