फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder in Baijnath kangra himachal pardesh

शराब पीते हुई दोनों में झड़प, भाई ने की भाई की हत्या

Fri, 16 Nov 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Fri, 16 Nov 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Murder in Baijnath kangra himachal pardesh

शराब पीते समय रिश्ते में दो भाईयों की खूनी झड़प में एक की मौत हो गई। घटना हिमाचल के कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के चोबू वल्ह इलाके की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक शुभम (22) पुत्र दलेर का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


आरोपी कृष्ण को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार शुभम अपने बुआ के बेटे कृष्ण कुमार सहित अन्य तीन-चार युवकों के साथ चोबू के वल्ह में कृष्ण कुमार के पुराने घर में शराब पा रहा था। अचानक शुभम और कृष्ण के बीच में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इस बीच कृष्ण कुमार ने तैश में आकर पास पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से शुभम के पेट पर वार कर दिया।

विज्ञापन

Murder in Baijnath kangra himachal pardesh

घटना के बाद मौके पर मौजूद दो अन्य युवक शुभम को उपमंडलीय चिकित्सालय ले आए, जहां पर चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर उपस्थित चारों लोगों से पूछताछ करने के बाद वीरवार सुबह कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

कृष्ण कुमार गांव में ही निजी कार्य करता है। घटना के दिन भी वल्ह में काम से गया था। डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि मामले में पुलिस ने कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी कृष्ण कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed