फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case in paragpur kangra himachal pradesh

बस इतनी सी बात पर पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला ट्रैक्टर चालक

Thu, 12 Apr 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, परागपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, परागपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 12 Apr 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
murder case in paragpur kangra himachal pradesh

हिमाचल के जिला कांगड़ा के परागपुर के समीप डांगड़ा गांव में एक ट्रैक्टर चालक की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शी के बयानों के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार हार निवासी प्रेमनाथ (52) ट्रैक्टर चालक था।

विज्ञापन


मंगलवार रात को उसने दोलाराम निवासी लगबधना, अरुण मेहरा निवासी परागपुर और एक अन्य व्यक्ति अजय कुमार के साथ नक्की खड्ड में शराब पी। इस दौरान शराब के नशे में दोलाराम और अरुण मेहरा की प्रेमनाथ से किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन


बहस के दौरान आरोपियों ने प्रेमनाथ पर पत्थरों से प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार निवासी लगबल्याणा ने मृतक के भाई को इसकी सूचना दी। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीते वक्त हो गई थी तीनों में बहस

murder case in paragpur kangra himachal pradesh

एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार के बयान कलमबद्ध किए। उसके बयानों के आधार पर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मशाला से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार के बयानों के आधार पर हत्यारोपी दोलाराम और अरुण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - योगेश दत्त शर्मा, डीएसपी, ज्वालामुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed