फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at humirpur, a person killed priest

सिर पर हथौड़ा मारकर साधु को मौत के घाट उतारा

Thu, 05 Jun 2014 11:33 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
murder case at humirpur, a person killed priest

हमीरपुर के नादौन में दबड़ पट्टा गांव के हनुमान मंदिर में रहने वाले एक साधु की हत्या कर दी गई। आरोपी ने हथौड़े के साथ साधु के सिर पर वार कर दिया जिससे इसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना वीरवार सुबह करीब पांच बजे की है। गांव के मंदिर में रहने वाला यह पुजारी सुबह के समय नींद से जागा ही था कि आरोपी यहां पहुंच गया।

बहसबाजी के बाद इसने हथौड़े के साथ साधु की हत्या कर डाली। यह साधु जितेंद्र रामानंद बाबा पिछले करीब 25 साल से इस मंदिर में पुजारी था।

एक दिन पहले बनाया था बंधक

murder case at humirpur, a person killed priest

पुलिस के अनुसार आरोपी मस्तराम की इस साधु से कुछ अनबन चल रही थी। इसी के चलते इसने बुधवार शाम साधु को मंदिर के बाथरूम में बंद कर दिया था।

इसे काफी देर तक बाथरूम में बंद रखा गया। बाद में लोगों ने इसके चिल्लाने की आवाज सुनकर इसे बाहर निकाला। गांव के लोगों को भी मालूम था कि दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान भी है। इसके आए दिन साधु के साथ झगड़े होते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने गए व्यक्ति पर भी किया हमला

murder case at humirpur, a person killed priest

वीरवार सुबह साधु के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के खेत में बीजाई कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो आरोपी मस्तराम बेरहमी से साधु पर हथौड़ा चला रहा था।

इन्होंने रोकने की कोशिश की। मगर आरोपी ने इन पर भी हमला कर दिया। इसी हमले में गांव के एक व्यक्ति को चोटें लग गई। इसके कान में चोटें लगी हैं।

बाद में गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

murder case at humirpur, a person killed priest

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मस्तराम को गिरफ्तार कर लिया। यह इसी गांव में रहता है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस इस मामले में मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है। अभी पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर मस्तराम ने साधु की हत्या क्यों कर दी। ये सुबह ही यहां क्यों पहुंचा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सारे सवालों को लेकर इससे पूछताछ की जाएगी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed