फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder at kotkhai shimla.

गला घोंटने के बाद पेड़ पर लटका दी युवक की लाश

Thu, 14 May 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 May 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
murder at kotkhai shimla.

शिमला के साथ लगते कोटखाई की गरावग पंचायत के महोली गांव में एक नेपाली युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेपाली युवक अन्न बहादुर महोली गांव निवासी चंद्रसेन के बगीचे में अपने परिवार सहित रहता था। दस मई की शाम करीब सात बजे अन्न बहादुर बिना कुछ बताए अपने डेरे से बाहर चला गया। रात को अन्न बहादुर वापस अपने डेरे पर नहीं आया।
विज्ञापन


11 मई को सुबह करीब पांच बजे जब उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर बगीचे की तरफ गई तो उसने अन्न बहादुर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अन्न बहादुर को गला घोंटकर मारा गया है। इसलिए पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


डीएसपी ठियोग रतन चंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed