{"_id":"5ab60b694f1c1b01768b70ae","slug":"multi-commodity-exchange-case-cbi-raids-jignesh-shah-shimla-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिग्नेश शाह के शिमला स्थित ठिकाने पर सीबीआई ने मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिग्नेश शाह के शिमला स्थित ठिकाने पर सीबीआई ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के आईपीओ की लांचिंग में गड़बड़ी करने के आरोपी गुजरात के व्यापारी जिगनेश शाह के शिमला समेत नौ ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की।
विज्ञापन
शिमला में दोपहर बाद शुरू हुई छोपमारी शाम तक जारी रही। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज सीज कर अपने कब्जे में ले लिए। शिमला में दी गई दबिश में सीबीआई टीम के चार सदस्य शामिल बताए गए है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार जिग्नेश शाह पर आरोप है कि उन्होंने 2012 में एमसीएक्स के आईपीओ को लांच करने के दौरान भारी अनियमितता की। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिमला के अलावा मुंबई व ग्वालियर में नौ स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
जिग्नेश का नाम कथित रूप से करीब साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए के राष्ट्रीय स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड घोटाले में भी आ चुका है।
सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने एमसीएक्स में शिमला में भी छापेमारी किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिमला के साथ-साथ अन्यों स्थानों में भी कार्रवाई की गई है।