फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP anurag thakur appear in CJM court Dharamsala

पढ़िए, अनुराग ने क्यों भरा 10 हजार का बेल बांड

Sat, 07 Jun 2014 09:07 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
MP anurag thakur appear in CJM court Dharamsala

विजिलेंस थाना धर्मशाला के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करने के मामले में एचपीसीए अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर समेत एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक वीरेंद्र कंवर, नरेंद्र अत्री शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन


इन सभी से कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये के बेल बांड भरवाए। इस केस में कुल 7 लोग आरोपी बनाए गए हैं। विश्वचक्षु पहले बांड भर चुके हैं और गैरहाजिर रहे हिमांशु मित्रा के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा डालने पर दर्ज हुआ था केस

MP anurag thakur appear in CJM court Dharamsala

विजिलेंस की शिकायत पर धर्मशाला पुलिस ने अनुराग ठाकुर पर आईपीसी की धारा 186 (सरकारी कामकाज में बाधा डालना) के तहत मामला दर्ज किया था।

बचाव पक्ष के वकील अखिल सेन चोपड़ा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 01 अगस्त को तय की गई है। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि शनिवार को वे कोर्ट में पेश हुए।

कोर्ट से बाहर आकर अनुराग ठाकुर ने मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अनुराग सहित सात लोगों को हुए थे समन

MP anurag thakur appear in CJM court Dharamsala

अक्तूबर 2013 में विजिलेंस थाना धर्मशाला में एचपीसीए को सोसाइटी से कंपनी बनाने के मामले में अनुराग ठाकुर को पूछताछ के लिए बुलाया था।

आरोप है कि 24 अक्तूबर 2013 को विजिलेंस थाना धर्मशाला में अनुराग ठाकुर समर्थकों सहित नारेबाजी करते हुए पहुंच गए थे। विजिलेंस ने इसकी शिकायत धर्मशाला थाने में की।

धर्मशाला पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चालान पेश किया था। इसके बाद अनुराग सहित सात लोगों को समन जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed