फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mother in law daughter in law Caught during chain snatching at hamirpur

चेन स्नैचिंग करते सास-बहू धरी, भीड़ ने की पिटाई

Fri, 09 Nov 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Fri, 09 Nov 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Mother in law daughter in law Caught during chain snatching at hamirpur

स्थानीय बस अड्डे पर चेन स्नैचिंग कर रहीं दो महिलाओं की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। साथ ही नादौन पुलिस को इसकी सूचना दी। गले से चेन चुराने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन


इस पर दोनों महिलाएं पास ही खड़ी एक कार की तरफ भागीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं और वे जिस कार की तरफ भाग रही थीं उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने खुद को सास-बहू बताया है। महिलाएं लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लुधियाना से ज्वालामुखी मंदिर माथा टेकने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक का कहना है कि महिलाओं ने उससे लिफ्ट लेनी चाही थी। पुलिस जांच में कार की नंबर प्लेट भी संदिग्ध पाई गई है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

ऐसे पकड़ी दोनों महिलाएं

Mother in law daughter in law Caught during chain snatching at hamirpur

शुक्रवार दोपहर नादौन बस स्टैंड पर बस में सवार एक महिला की चेन स्नैच करने का प्रयास कर रहीं दो महिलाओं को लोगों ने देख लिया। महिला ने भी शोर मचाया। इससे दोनों महिलाएं कार की ओर भागीं।

स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दी। कार वाले को भी रोक लिया गया। महिलाओं का कहना है कि वे लुधियाना से ज्वालामुखी मंदिर माथा टेकने आई थीं।

जब नादौन बस स्टैंड पर सेब तथा मूंगफली खरीद रही थीं तो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू की दी। कार चालक का कहना है कि उसका महिलाओं से कोई रिश्ता नहीं है। महिलाओं ने उसकी कार में लिफ्ट लेनी चाही थी।

उधर, थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि कार की नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित महिला ने शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed