फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Molestation With School Girl by Headmaster at Kullu School.

हेडमास्टर ने दफ्तर बुलाकर की 9 साल की मासूम से ‘दरिंदगी’

Fri, 04 Nov 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 04 Nov 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
Molestation With School Girl by Headmaster at Kullu School.

हिमाचल के कुल्लू में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। मणिकर्ण घाटी के एक स्कूल में हेडमास्टर ने दरिंदगी की इंतहा पार कर दी। सीएचटी पर नौ साल की छात्रा से ऑफिस में बुलाकर अश्लील छेड़ख़ानी करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मासूम के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वीरवार को स्कूल से घर आकर उनकी लाडली जोर-जोर से रोने लगी।
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर ने उसे अपने कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें की। इस घटना से मणिकर्ण घाटी में आक्रोश है। एसपी कुल्लू पदमचंद का कहना है कि पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ  पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल की बच्ची से दुराचार

Molestation With School Girl by Headmaster at Kullu School.

वहीं, रामपुर बुशहर के तकलेच पुलिस चौकी की बाहली पंचायत के नेहरा गांव में बुधवार को दस वर्षीय नाबालिग के साथ 17 वर्ष के नाबालिग लड़के ने दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

उसे वीरवार शाम रामपुर थाना पहुंचाया गया। रामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल खनेरी अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed