फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case with school teacher at hamirpur.

टीचर ने की शर्मनाक हरकत फिर घर भेजे अश्लील वीडियो

Fri, 30 Oct 2015 08:49 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
molestation case with school teacher at hamirpur.

स्कूल के एक टीचर ने अपनी ही साथी शिक्षिका के साथ छेड़खानी कर डाली। हद तो तब हो गई जब इसने शिक्षिका के घर अश्लील वीडियो भी भेज दिए। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।

विज्ञापन


यहां एक प्राइवेट स्कूल की महिला शिक्षक से उसी स्कूल में कार्यरत एक टीचर ने छेड़छाड़ कर डाली। यही नहीं, इसके बाद महिला टीचर के घर अश्लील सामग्री भेज कर बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। स्कूल टीचर ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से तंग टीचर ने नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले को वूमैन सेल के पास भेज त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस में दर्ज केस के मुताबिक एक निजी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका बच्चों के साथ एक अक्तूबर को शैक्षणिक भ्रमण पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुअर के दौरान की छेड़खानी की कोशिश

molestation case with school teacher at hamirpur.

इस दौरान उसी स्कूल के एक अध्यापक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। अध्यापिका ने इसका विरोध किया और भ्रमण से वापस आकर इसकी जानकारी अपने पिता को। महिला ने एक शिकायत पत्र स्कूल के प्रधानाचार्य को भी दिया। लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा कुछ दिनों तक इसे गंभीरता से न लेते इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे तंग आकर अध्यापिका ने स्कूल में नौकरी छोड़ दी। लड़की ने जब स्कूल स्टाफ के सामने शिकायत के बारे जानकारी लेने का प्रयास किया तो इस दौरान जो बातचीत हुई उसे रिकॉर्ड कर लिया। इस दौरान इलाके के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाने का भी प्रयास किया।

घर भेज दिए अश्लील वीडियो

molestation case with school teacher at hamirpur.

जब मामला शांत हो गया तो लड़की के घर पर डाक के माध्यम से अश्लील सामग्री से भरा लिफाफा प्राप्त हुआ। घर भेजे इस लिफाफे में नेट से डाउन लोड की गए तीन अश्लील फोटो थे। इन तीनों ही फोटो पर लड़की तथा लड़की के पिता के नाम लिखकर बेहद भद्दी भाषा का प्रयोग किया गया था।

तीन में से एक फोटो पर लड़की के पिता को चेतावनी भी दी गई है कि जो करना होगा करके देख लेना। लड़की के पिता ने इस पूरे मामले का ब्योरा पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed