फ्रेंडशिप से मना किया तो दांतों से काट डाला गाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक छात्रा का काफी देर से पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह पर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा के गाल पर दांत गड़ा दिए। मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। बाइक सवार युवक ने जमा दो की छात्रा से जबदरदस्ती करते हुए उसके गाल पर दांत गाड़ दिए।
युवक ने छात्रा का मुंह दबाकर उसे जकड़ लिया। इस दौरान लड़की के जोर-जोर से चिखने-चिल्लाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वह काफी देर से बाइक पर युवती का पीछा कर रहा था। युवती की ओर से थाना में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
स्कूल से घर वापस लौट रही थी छात्रा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उपतहसील क्यामू पालरा गांव की जमा दो की छात्रा वीरवार को प्रेक्टिकल का पेपर देने के लिए दिग्गल स्कूल आई हुई थी। पेपर देने के बाद दोपहर वह वापस घर जा रही थी। छात्रा के साथ एक आईटीआई में पढ़ने वाला अन्य छात्र भी पैदल जा रहा था।
शार्टकट रास्ता पार करके जब छात्रा मुख्य मार्ग पर पहुंची तो उसका पीछा बाईक सवार खेड़ा निवासी बीरू करने लगा। उसने छात्रा से कहा कि वह बाइक पर बैठ जाए, उसे घर छोड़ देगा, लेकिन छात्रा ने जाने से इंकार कर दिया। इतना सुनते ही युवक बाइक लेकर चला गया।
अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा
कुछ दूरी के बाद आईटीआई का छात्र चला गया क्योंकि रास्ते में ही उसका घर था। छात्रा अकेली ही घर जाने वाली पंगडंडी पर चल रही थी कि आरोपी ने छात्रा को अकेला देख कर उसका पीछा किया। मौका पाकर उसने छात्रा का रास्ता रोक कर उसके गाल पर दांत गड़ा दिया। इससे वह जख्मी हो गई। छात्रा ने शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया।
छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसकी शिकायत पर रामशहर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक बीरू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।