क्लास टीचर ने कमरे में बुलाकर छेड़ी छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्विज के लिए तैयारी करवाने के बाद टीचर ने पहले उसे अपने घर बुलाया और फिर अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली लेकिन इसके बाद भी ये टीचर उसे आए दिन छेड़ता रहा।
मामला हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र का है। यहां एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में ग्यारहवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
छात्रा व उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 व बाल अपराध नियंत्रण एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
क्विज के बहाने बुलाता था घर
छात्रा का कहना है कि साइंस क्विज की तैयारी करने के लिए सहेली के साथ वह शिक्षक के घर जाती थी। एक दिन शिक्षक ने उसे पहले आने को कहा। जब वह शिक्षक के घर पहुंची तो वहां और कोई नहीं था।
छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसे कमरे में बुला कर उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू की। किसी तरह वह कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान छात्रा की सहेली भी वहां पहुंच गई। पीड़िता छात्रा ने अपनी सहेली को भी शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया।
शिक्षक की धमकी के चलते छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। लेकिन शिक्षक मौका देख कर छात्रा को प्रताड़ित करता रहा। जिस पर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य व एसएमसी प्रधान को मामले से अवगत करवाया। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने कहा कि टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।