फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case againest father in laws.

बहू का हाथ पकड़कर करने लगा जबरदस्ती

Mon, 27 Oct 2014 06:36 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
molestation case againest father in laws.

बहू को अकेला पाकर ससुर ने उसका हाथ पकड़ लिया। छेड़खानी की और जबरदस्ती उसे संबंध बनाने के लिए उकसाने लगा। मामला शिमला के साथ लगते रोहड़ू का है। यहां महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने भी ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने शनिवार को बागीचे की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच ससुर ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया तथा छेड़खानी करने लगा। इस बीच पति और जेठ भी वहां पहुंचे और उसे ससुर के चुंगल से छुड़ाया।

संबंध बनाने के लिए उकसाता है ससुर

molestation case againest father in laws.

पुलिस को दिए बयान में महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसका ससुर उससे पिछले आठ साल से छेड़खानी कर रहा है। उसे मौका पाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाता है।

महिला का कहना है कि वह कई बार इसका विरोध कर चुकी है लेकिन ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। फिलहाल डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि महिला ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी। महिला के पति और जेठ के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed