{"_id":"5730a4284f1c1b1616919935","slug":"miscreants-hostage-driver-looted-truck-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर चुरा लिया ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर चुरा लिया ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
Updated Tue, 10 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत की सबसे बड़ी चूना पत्थर मंडी सतौन में रविवार मध्य रात्रि कुछ शातिरों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक चुरा लिया। शातिर ट्रक को लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक ट्रक चोरों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि शातिर ट्रक को लेकर हरियाणा की तरफ निकले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में तमाम पुलिस थानों और चौकियों को भी सूचना दे दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन से मध्य रात्रि करीब एक बजे चोर दस टायर वाला ट्रक लेकर फरार हो गए। सतौन निवासी ट्रक मालिक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनका ट्रक रविवार रात सतौन पेट्रोल पंप के समीप खड़ा था।
विज्ञापन
उसमें ड्राइवर भी सोया हुआ था। सोमवार सुबह करीब ढाई बजे ड्राइवर नफीज निवासी सहारनपुर घर आया और बताया कि तीन लोग उसे बंधक बना कर गाड़ी ले गए हैं। उनके अनुसार शातिरों ने ट्रक के ड्राइवर को सतौन से करीब एक किलो दूर गिरि नदी के करीब रोड पर एक पेड़ में बांध दिया।
विज्ञापन
किसी तरह से वह वहां से निकला और सीधा ट्रक मालिक के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब ढाई बजे गाड़ी को हरियाणा बार्डर की तरफ जाते हुए देखा गया है। उधर थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी 2 बजकर 34 मिनट पर बेहराल बैरियर पर क्रॉस हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।