फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor raped by teacher gets pregnant sirmour himachal pradesh

शिक्षक ने किया दुराचार, नाबालिग छात्रा गर्भवती

Sat, 02 Apr 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Updated Sat, 02 Apr 2016 08:36 AM IST
विज्ञापन
minor raped by teacher gets pregnant sirmour himachal pradesh
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।

हिमाचल के सिरमौर जिले में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुराचार करने के आरोप लगे हैं। परिजनों की शिकायत पर छात्रा का मेडिकल करवाया गया। इसमें छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार रेणुका क्षेत्र की एक उच्च पाठशाला के शिक्षक पर छात्रा ने दुराचार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


15 सितंबर, 2015 को आरोपी शिक्षक ने छात्रा को कुछ सामान देकर अपने कमरे में भेज दिया। कुछ समय बाद खुद भी कमरे में चला गया। यहां छात्रा से दुराचार किया। आरोपी ने छात्रा को इस बारे में किसी से जिक्र न करने की धमकी भी दी। भयभीत छात्रा ने कई माह तक किसी से कुछ नहीं कहा। छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इस पर परिजनों को संदेह हुआ। सख्ती से पूछने पर छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत रेणुका थाने में की। उधर, पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी शिक्षक गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed