Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Father and son assaulted while going to irrigate fields from a tubewell

Una News: ट्यूबवेल पर पानी लगाने गए पिता-पुत्र से मारपीट

Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Father and son assaulted while going to irrigate fields from a tubewell
हरोली (ऊना)। हरोली थाना क्षेत्र के पंजोइयां गांव में ट्यूबवेल पर खेतों की सिंचाई के लिए पानी छोड़ने गए पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने और करीब आधे घंटे बाद 20 से 25 युवकों के साथ उनके घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना में शिकायतकर्ता करनैल सिंह और उनके भाई हरमेश सिंह को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजोइयां निवासी करनैल सिंह (56) ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बेटे राहुल कुमार के साथ खेतों में पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल पर गए थे। इसी दौरान गांव के केशव कुमार और शुभम कुमार वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों पिता-पुत्र वहां से जान बचाकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस घटना के करीब आधे घंटे बाद केशव कुमार और शुभम कुमार पंजाब से आए अपने रिश्तेदार सन्नी, आंकू और करीब 20 से 25 अन्य युवकों के साथ उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान उनके भाई हरमेश सिंह पर किसी लोहे की नुकीली वस्तु से वार किया गया। मारपीट में शिकायतकर्ता और उनके भाई के हाथों और घुटनों पर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने घर के मुख्य गेट को भी नुकसान पहुंचाया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह दरवाजे बंद कर अपनी जान बचाई। करनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास पूरी घटना की वीडियो भी मौजूद है, जिसे वह पुलिस को उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर केशव कुमार, शुभम कुमार और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed